लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के किसी संयंत्र में स्पूतनिक वी टीके बनाने की संभावना तलाशी जा रही है: चौटाला

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 मई हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राज्य के किसी संयंत्र में कोविड-19 रोधी ‘स्पूतनिक वी’ टीके का उत्पादन हो सकने की संभावना तलाशने के लिए डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज से बात की है।

चौटाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने यह संभावना तलाश करने के लिए डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज के प्रबंध निदेशक से बात की कि क्या हरियाणा के किसी संयंत्र को स्पूतनिक टीके के उत्पादन का काम दिया जा सकता है?’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुझाव दिया है कि कोविड-19 टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए वैश्विक महामारी के दौरान और दवा कंपनियों को टीके बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा इस बात की भी संभावना तलाशेगा कि क्या उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत में टीके बना रहीं भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जैसी कंपनियों के साथ करार किए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?