मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 11, 2018 05:11 AM2018-06-11T05:11:05+5:302018-06-11T05:11:05+5:30

दक्षिण पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के बीच बीते रविवार को देश के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

The possibility of heavy rains on the western coast, the weather department has advised fishermen not to go to sea | मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत

नई दिल्ली, 11 जून। दक्षिण पश्चिमी मानसून के उत्तर दिशा की ओर तेजी से बढ़ने के बीच बीते रविवार को देश के पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हुयी। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुयी।

मौसम विभाग ने सोमवार के बारे में अपने पूर्वानुमान में कहा कि तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है।

बता दें कि केरल में रविवार को चार लोगों की मौत के साथ ही राज्य में पिछले दो दिनों में अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। अधिकारियों के अनुसार केरल में ज्यादातर मौतें उफनती नदियों में लोगों के डूब जाने और पेड़ों के गिरने से उनके नीचे कुचलकर हुईं। आज तिरुवनंतपुरम , पठानमथिट्टा और अलप्पझुआ जिलों में चार लोगों की जान चली गयी। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के आने पर केरल में भारी वर्षा हुई तथा इडुकी , कोझिकोड़ एवं कन्नूर जिलों में फसलों और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ। बेंगलुरु में वर्षा ने भारत के विरुद्ध अफगानिस्तान के पहले ऐतिहासिक टेस्ट से पहले उसके पहले प्रैक्टिस सत्र पर पानी फेर दिया। 

जबकि मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के बाद रविवार को मॉनसून के कमजोर होने की खबर सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा बीते दिन जारी किए गए मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट को वापस ले लिया है। मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था।

Web Title: The possibility of heavy rains on the western coast, the weather department has advised fishermen not to go to sea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे