लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर निर्भर है 'आप' राजस्थान का सियासी भविष्य!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 25, 2020 06:42 IST

यदि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कामयाबी मिलती है तो पार्टी की राजस्थान ईकाई में नई जान आ जाएगी. यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के आप नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

Open in App

कभी राजस्थान से आम आदमी पार्टी को बड़ी सियासी उम्मीदें थीं और यहां बहुत राजनीतिक प्रयास भी किए गए थे, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता कुमार विश्वास के बीच पनपी राजनीतिक खटास ने यहां आप की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे दिया.

दिल्ली न केवल राजस्थान के करीब है, बल्कि अलवर और भरतपुर जिले एनसीआर में शामिल हैं. राजधानी जयपुर सहित आसपास के क्षेत्र का दिल्ली के साथ प्रभावी रिश्ता है. इस क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों लोगों का आनाजाना है, रिश्तेनाते हैं, कामधंधे हैं, लिहाजा प्रशासनिक विभाजन रेखा उतनी असरदार नहीं है.

यदि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कामयाबी मिलती है तो पार्टी की राजस्थान ईकाई में नई जान आ जाएगी. यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के आप नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

दिल्ली विस चुनाव की आहट के बीच बहुत समय पहले ही राजस्थान के आप कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान वहां सक्रिय समर्थन देने की योजना तैयार की थी, किन्तु राजस्थान में पंचायत चुनाव के कारण यह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई. अब पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद राजस्थान की आप ईकाई पूरे राजनीतिक दमखम के साथ सक्रिय होगी.

दिल्ली के करीब एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान की असरदार भूमिका हो सकती है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि दिल्ली में आप बेहद मजबूत स्थिति में है. अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों को जनता ने पसंद किया है, लिहाजा दिल्ली में पार्टी फिर से भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.

देखना दिलचस्प होगा कि- क्या दिल्ली में आप की सरकार बनती है? यदि ऐसा हुआ तो राजस्थान की आप ईकाई में भी फिर से सियासी सक्रियता जोर पकड़ेगी! 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया