लाइव न्यूज़ :

हिमाचल की जनता दोहरे इंजन वाली सरकार की उपलब्धियों से संतुष्ट है: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:16 IST

Open in App

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दोहरे इंजन वाली सरकार से जनता को लाभ मिला है और राज्य में विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिली है।

प्रधानमंत्री राज्य में जयराम ठाकुर नीत भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां पड्डल मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना की शुरुआत की और हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर नाम से ऐसी ही योजना शुरू की और इन योजनाओं के तहत राज्य के कुल 1.25 लाख निवासियों को मुफ्त उपचार मिला।

मोदी ने सोमवार को राज्य में कुछ विद्युत परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन सुगमता हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिजली की इसमें बड़ी भूमिका है।’’

उन्होंने ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि इतने सर्द मौसम के बावजूद रैली में आई भीड़ दिखाती है कि हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले चार साल में राज्य सरकार की उपलब्धियों से संतुष्ट है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्य में 11,581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने 28,197 करोड़ रुपये की 287 निवेश परियोजनाओं को भी शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे