लाइव न्यूज़ :

भविष्य की वैश्विक व्यवस्था का रास्ता हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तय होगा : ईयू परिषद अध्यक्ष

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बुधवार को बताया कि कई अर्थों में भविष्य की वैश्विक व्यवस्था का रास्ता हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तय होगा क्योंकि यह वैश्विक आर्थिक एवं राजनीति का केंद्र बन गया है ।

रायसीना वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ यूरोपीय संघ का गठजोड़ क्षेत्र की भू-राजनीतिक रणनीति का मील का पत्थर है और वह इन संबंधों को और विकसित करने को प्रतिबद्ध है ।

यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह हमारे साझा हित में है कि दुनिया की चुनौतियों से निपटने में लोकतांत्रिक एवं मुक्त मॉडल सबसे अधिक शक्तिशाली है । ’’

महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) की हिन्द प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्रता, खुलेपन और स्थिरता को लेकर बड़ी हिस्सेदारी है और यह क्षेत्र के लिए रणनीतिक रुख अपनाने जा रहा है ।

मिशेल ने कहा कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र में यूरोपीय संघ केवल आर्थिक साझेदार ही नहीं है बल्कि यह क्षेत्र की सुरक्षा में भमिका निभाने को प्रतिबद्ध है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कई अर्थो में भविष्य की वैश्विक व्यवस्था का रास्ता हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तय होगा । यह क्षेत्र वैश्विक आर्थिक एवं राजनीति का केंद्र बन गया है और यूरोपीय संघ इससे कारोबार, निवेश और आवागमन के माध्यम से करीबी रूप से जुडा हुआ है । ’’

उन्होंने कहा कि इसकी स्वतंत्रता, खुलेपन और स्थिरता में हमारी बड़ी हिस्सेदारी है । यूरोपीय संघ आपके क्षेत्र को लेकर पहली बार समग्र, रणनीतिक रुख अपनाने जा रहा है।

उन्होंने भारत-ईयू संबंधों के बारे में कहा कि दो बड़े लोकतंत्र इस चुनौतीपूर्ण समय में दुनिया को बेहतर, निष्पक्ष एवं सुरक्षित स्थान बनाने में महत्वपूर्ण साझीदार हैं ।

मिशेल ने कहा कि यह हमारे आपसी हित में है कि दो महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार और निवेश को लेकर क्षमताओं का अधिकतम उपयोग हो । हम कोविड-19, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग तथा शांति एवं सुरक्षा के चार आयामों पर सहयोग का प्रस्ताव करते हैं ।

यूरोपीय संघ को भारत का महत्वपूर्ण कारोबारी साझीदार करार देते हुए उन्होंने कहा कि समूह कारोबार, रोजगार तथा वृद्धि की बड़ी संभावनाओं का विकास को को तैयार है ।

उन्होंने कहा कि समूह अफगानिस्तान में शांति सुनिश्चित करने तथा म्यामां में लोकतंत्रिक प्रक्रिया बहाल करने से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर