लाइव न्यूज़ :

मां-बाप ने जन्म लेते ही फेंक दिया था कचरे में, आज बन गई विदेशी, बच्ची इशिता जाएगी अमेरिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 20:53 IST

विदेशी दंपत्ति माइकल कोरी हैनकॉक और उसकी पत्नी एरिका गोद लेने की कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद इशिता को अपने देश अमेरिका के मिसिसिपी जाने के लिए नीमच से बृहस्पतिवार शाम रवाना हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देइशिता नीमच में एक कचरे के ढेर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। तब वह एक दिन की थी। बेहद नाज़ुक हालत में पुलिस उसे नीमच जिला अस्पताल लाई, जहां उसका उपचार किया गया।

मध्य प्रदेश के नीमच में जन्म के तुरंत बाद माता-पिता द्वारा त्यागी गई बच्ची इशिता को एक विदेशी दंपति ने गोद ले लिया।

विदेशी दंपत्ति माइकल कोरी हैनकॉक और उसकी पत्नी एरिका गोद लेने की कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद इशिता को अपने देश अमेरिका के मिसिसिपी जाने के लिए नीमच से बृहस्पतिवार शाम रवाना हो गये।

इशिता नीमच में एक कचरे के ढेर में खून से लथपथ हालत में मिली थी। तब वह एक दिन की थी। बेहद नाज़ुक हालत में पुलिस उसे नीमच जिला अस्पताल लाई, जहां उसका उपचार किया गया और स्वस्थ होने के बाद उसे स्थानीय शिशु बालगृह में लाया गया था और तब से इसी बालगृह में उसका लालन पालन हुआ।

नीमच के शिशु बालगृह की संचालिका उषा गुप्ता ने बताया, ‘‘डेढ़ साल पहले नीमच में एक कचरे के ढेर में खून से लथपथ एक दिन की इशिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसे पैदा होते ही उसकी मां ने इसे फेंक दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के मिसिसिपी में रहने वाले अमेरिकी दंपत्ति माइकल कोरी हैनकॉक और उनकी पत्नी एरिका आज नीमच आये और इशिता को गोद लेकर अपने साथ ले गये हैं। अपने देश जाने के लिए वे आज शाम नीमच से रवाना भी हो गये हैं।’’ नीमच से रवाना होने से पहले माइकल ने बताया कि वह एक एग्रीकल्चर कॉलेज में एकाउंटेंट है और उनकी शादी को 10 साल हो गये हैं, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश (अमेरिका) की एक एजेंसी के माध्यम से पता चला की इंडिया के मध्य प्रदेश में नीमच स्थित शिशु बालगृह में यह बच्ची है, जिसका पता चलने पर हमने इसे गोद लेने की इच्छा जाहिर की और आखिरकार इशिता हमें मिल गयी।

वहीं, एरिका ने बताया कि इशिता को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उसे काफी खुश रखेंगे और हमें कानूनी तौर पर आज इशिता मिल गयी और हमने गोद लेने की सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण