लाइव न्यूज़ :

अब भवनों के कब्जा प्रमाणपत्र के लिये नहीं लगाना होगा कर्मचारियों का चक्कर, नोएडा के लोग उठाएंगे ऑनलाइन सुविधा का लाभ

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:54 IST

ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत आवेदक को 7 दिनों के अंदर ओसी/सीसी सर्टीफिकेट जारी हो जाएंगे। भवन का निरीक्षण, सत्यापन आदि औपचारिकता इसी अवधि में पूरी कर ली जाएगी। यदि 7 दिनों से अधिक विलम्ब होता है तो स्वतः ओसी/सीसी सर्टीफिकेट जारी समझा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में आवासीय तथा औद्योगिक (1000 वर्ग मीटर तक) भूखंडों को इस ऑन लाइन सुविधा से जोड़ा गया हैं।अगले माह तक बड़े औद्योगिक भूखंडों, वाणिज्यिक, संस्थागत तथा ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों को भी ऑन लाईन सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण में अब भवनों का कब्जा लेने और उनके पूरा होने का प्रमाण पत्र (ओसी/सीसी) लेने के लिये आवंटियों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राधिकरण ने बुधवार से इस तरह के प्रमाणपत्र लेने की सुविधा आनलाइन शुरू कर दी। नोएडा प्राधिकरण ने कंप्लीशन सर्टीफिकेट/ओक्यूपेंसी सर्टीफिकेट (सीसी..ओसी) लेने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है।पहले चरण में आवासीय तथा औद्योगिक (1000 वर्ग मीटर तक) भूखंडों को इस ऑन लाइन सुविधा से जोड़ा गया हैं। अगले माह तक बड़े औद्योगिक भूखंडों, वाणिज्यिक, संस्थागत तथा ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों को भी ऑन लाईन सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में बुधवार को ऑन लाइन कंप्लीशन सर्टीफिकेट के साफ्टवेयर का विधिवत शुभारंभ किया। सीईओ ने बताया कि अक्टूबर माह तक ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों ही प्रक्रिया चलेगी। एक नवंबर से ऑफ लाइन सुविधा बंद कर दी जाएगी तथ सिर्फ ऑन लाइन प्रक्रिया के जरिये ही सीसी/ओसी निर्गत होंगे।उन्होंने बताया कि ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत आवेदक को 7 दिनों के अंदर ओसी/सीसी सर्टीफिकेट जारी हो जाएंगे। भवन का निरीक्षण, सत्यापन आदि औपचारिकता इसी अवधि में पूरी कर ली जाएगी। यदि 7 दिनों से अधिक विलम्ब होता है तो स्वतः ओसी/सीसी सर्टीफिकेट जारी समझा जाएगा। इसके लिये को साफ्टवेयर गेटवे के जरिये ऑन लाइन शुल्क भुगतान करना होगा। इस दौरान प्रक्रिया की प्रगति की पूरी जानकारी आवेदक को एसएमएस तथा ई-मेल के जरिये उपलब्ध होती रहेगी।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब