लाइव न्यूज़ :

भारत में बाघों की संख्या 2967, संसद में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- दुनिया के तीन चौथाई है

By भाषा | Updated: March 2, 2020 18:08 IST

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया, ‘‘भारत में विश्व के 75 प्रतिशत बाघ मौजूद होने का गौरव प्राप्त है। बाघों को संरक्षित करने के लिये देश में 50 बाघ रिजर्व स्थापित किए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बाघों की स्थिति के आंकलन के लिये 2018 में पूरे किए गए चौथे चक्र के अनुसार भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 2967 है।पांच-पांच बाघ रिजर्व मध्य प्रदेश और कर्नाटक तथा असम एवं तमिलनाडु में चार-चार बाघ रिजर्व हैं। 

सरकार ने बाघ संरक्षण के प्रयासों की सफलता का हवाला देते हुये संसद में सोमवार को बताया कि देश में बाघों की अनुमानित संख्या 2967 हो गयी है और यह दुनिया भर में मौजूद बाघों की संख्या का तीन चौथाई है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया, ‘‘भारत में विश्व के 75 प्रतिशत बाघ मौजूद होने का गौरव प्राप्त है। बाघों को संरक्षित करने के लिये देश में 50 बाघ रिजर्व स्थापित किए हैं।’’

जावड़ेकर ने बताया कि देश में बाघों की स्थिति के आंकलन के लिये 2018 में पूरे किए गए चौथे चक्र के अनुसार भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 2967 है। देश में मौजूदा बाघ रिजर्व की स्थिति के बारे में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अनुमोदन पर किसी राज्य में बाघ रिजर्व स्थापित किया जाता है।

इसके तहत एनटीसीए के अनुमोदन से नए बाघ रिजर्व जिन राज्यों में स्थापित किए गए उनमें ओडिशा स्थित सुनाबेदा वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक में एम एम हिल्स वन्यजीव अभयारण्य, छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश में रातापानी वन्यजीव अभयारण्य और महाराष्ट्र में उमरेद करहांडला वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। उन्होंने बताया देश में सर्वाधिक छह बाघ रिजर्व महाराष्ट्र में, पांच-पांच बाघ रिजर्व मध्य प्रदेश और कर्नाटक तथा असम एवं तमिलनाडु में चार-चार बाघ रिजर्व हैं। 

टॅग्स :संसदप्रकाश जावड़ेकरमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है