लाइव न्यूज़ :

एसआईआर के बाद बिहार में ज्यादा घटीं महिला मतदाता, 22.7 लाख महिला मतदाताओं के नाम कटने का पड़ सकता है विधानसभा चुनाव पर असर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2025 15:05 IST

महिला मतदाताओं की संख्या 3.72 करोड़ से घटकर 3.49 करोड़ हुईं, यानी 6.1 फीसदी की कमी आई है। इस तरह पूर्ण संख्या में, पुरुषों के 15.5 लाख नाम हटे, जबकि महिलाओं के 22.7 लाख नाम हटाए गए।

Open in App

पटना: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में 38 लाख से अधिक की कमी आई है। इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखा जा सकता है। 1 जनवरी को प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ थी, जो अब घटकर 7.41 करोड़ रह गई है। एसआईआर के बाद पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं का अनुपात घट गया है। पुरुष मतदाता 4.07 करोड़ से घटकर 3.92 करोड़ हुए, यानी 3.8 फीसदी की कमी हुई है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 3.72 करोड़ से घटकर 3.49 करोड़ हुईं, यानी 6.1 फीसदी की कमी आई है। इस तरह पूर्ण संख्या में, पुरुषों के 15.5 लाख नाम हटे, जबकि महिलाओं के 22.7 लाख नाम हटाए गए।

आंकड़ों में बिहार के बड़े जिलों में भी असंतुलन दिखा। मुजफ्फरपुर में 1.22 लाख वोटर कम हुए, जिसमें महिलाओं की कमी (3.9 फीसदी) पुरुषों (3.4 फीसदी) से अधिक रही। मधुबनी में 2.27 लाख वोटर घटे, जहां महिलाओं में 8.2 फीसदी की कमी आई, जबकि पुरुषों में यह दर 5.5 फीसदी थी। पटना में भी महिलाओं के नाम हटने की दर (4.1 फीसदी) पुरुषों (3.5 फीसदी) से ज़्यादा रही। कुछ जिलों में यह असंतुलन और भी गंभीर है. गोपालगंज में मतदाताओं की संख्या में 11.3 फीसदी की कटौती हुई, जिसमें महिलाओं की संख्या में लगभग 15 फीसदी की भारी कमी आई, जबकि पुरुषों की संख्या 7.8 फीसदी घटी। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भोजपुर जिले को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में महिला मतदाता का लिंगानुपात कम हुआ है। भागलपुर में प्रति हजार पुरुषों पर सबसे अधिक 939 जबकि लखीसराय और पश्चिमी चंपारण में सबसे कम 872 मतदाता महिलाएं हैं। 12 जिलों का लिंगानुपात औसत 892 से भी कम है। एसआईआर के बाद किशनगंज जिले में सबसे अधिक प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले 63 महिलाएं कम हुई हैं। जनवरी 2025 में किशनगंज जिले में एक हजार पर 937 महिला मतदाता थी, जो अब 874 रह गयी हैं। 

इसी तरह, जनवरी के मुकाबले महिलाओं का लिंगानुपात भागलपुर में 43, पूर्णिया में 38, बक्सर में 36 और सीवान में 34 गिरा है। लखीसराय व पूर्वी चंपारण के बाद सीतामढ़ी (873), किशनगंज-शिवहर (874), मुंगेर (875), समस्तीपुर (875), पूर्वी चंपारण (876) में लिंगानुपात सबसे कम है।जिन 12 जिलों का लिंगानुपात राज्य औसत (892) से भी कम है, उनमें मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद शामिल हैं। 11 जिलों का लिंगानुपात 900 से अधिक है। इनमें गया, नवादा, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा, सुपौल, अररिया और भागलपुर शामिल हैं।

जनवरी 2025 की प्रकाशित मतदाता सूची में राजधानी सहित 18 जिलों में महिलाओं का लिंगानुपात 2011 की जनगणना के मुकाबले बेहतर था। इनमें शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बक्सर, जमुई और रोहतास जिले शामिल रहे। एसआईआर के बाद सिर्फ पांच जिले मधेपुरा, सहरसा, वैशाली, खगड़िया और भागलपुर का लिंगानुपात ही जनगणना 2011 के मुकाबले बेहतर पाया गया है। 2011 की जनगणना के मुताबिक बिहार का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 918 महिलाओं का था। 

बिहार में तीन महीने तक चले एसआईआर प्रक्रिया के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके मुताबिक राज्य में 7.42 करोड़ मतदाता हैं जबकि एसआईआर से पहले राज्य में 7.89 करोड़ मतदाता थे। जनवरी 2025 की तुलना में अक्टूबर 2025 में प्रति 1000 पुरुषों पर 22 महिलाएं घट गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस असंतुलन के लिए “सामाजिक और सीमा-पार कारकों” को जिम्मेदार ठहराया। 

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी बिहार के सीमावर्ती जिलों में नेपाल से शादी करके आने वाली कई महिलाएं नेपाली नागरिकता नहीं छोड़ती हैं। उचित दस्तावेज़ों के अभाव में सत्यापन के दौरान उनके नाम हटाए जाने की संभावना अधिक होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि परिवारों द्वारा महिलाओं का पंजीकरण कराने में कम तत्परता दिखाई जाती है। खासकर शादी के बाद दूसरे घरों में जाने वाली महिलाओं के मामले में।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे