लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबनंधन का नया नाम होगा पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए)- सूत्र 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2023 15:20 IST

गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव भी एनडीए के मुकाबले पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक गठबंधन का नारा दे चुके हैं। विपक्षी दलों की अगली बैठक 12 से 14 जुलाई के बीच शिमला में होनी। माना जा रहा है कि 15 दलों के विपक्षी गठबंधन का नाम पीडीए और संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार का नाम तय किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा है कि इस नाम पर सभी दलों में आम सहमती बन चुकी है।शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद अब इस गठबंधन का नया नामकरण पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) यानी देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन किया गया है। चर्चा है कि इस नाम पर सभी दलों में आम सहमती बन चुकी है। शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

दरअसल, सीपीआई नेता डी राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसका संकेत दिया है कि नाम पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) रखा गया है। सीपीआई की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में इस नाम का खुलासा हुआ है। डी. राजा पटना में हुई 23 जून की विपक्ष की बैठक में शामिल हुए थे। सीपीआई के मुताबिक विपक्षी गठबंधन का नाम पीडीए देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन होगा। 

गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव भी एनडीए के मुकाबले पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक गठबंधन का नारा दे चुके हैं। विपक्षी दलों की अगली बैठक 12 से 14 जुलाई के बीच शिमला में होनी। माना जा रहा है कि 15 दलों के विपक्षी गठबंधन का नाम पीडीए और संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार का नाम तय किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों की दलों की बैठक के दौरान पीडीए के नाम पर चर्चा हुई थी। हालांकि नाम को अंतिम आम सहमति के लिए फिलहाल घोषित नहीं किया गया।

 जानकारों के अनुसार पेट्रियोटिक डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) यानी देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन नाम रखने के पीछे एक मकसद यह भी माना जा रहा है कि भाजपा बार बार देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के मुद्दों को सामने रखकर अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाती है। ऐसे अब विपक्ष ने उसी भाषा में भाजपा को जवाब देने के लिए अपनी योजना बनाई है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण