दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

By भाषा | Published: April 10, 2021 12:16 PM2021-04-10T12:16:25+5:302021-04-10T12:16:25+5:30

The morning sky remained clear in Delhi, the minimum temperature was three degrees below normal | दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

दिल्ली में सुबह आसमान रहा साफ, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 14.3 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The morning sky remained clear in Delhi, the minimum temperature was three degrees below normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे