लाइव न्यूज़ :

'गौ तस्करी का पैसा सीधे अमित शाह के पास गया है', टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2022 19:39 IST

ईडी के समक्ष पेश होने के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, मैं उनके सामने झुकने को तैयार नहीं हूं। जो हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद ने कहा, मैं उनके (बीजेपी) सामने झुकने को तैयार नहीं हूंकहा- वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैंबनर्जी राज्य में कोयला तस्करी के एक कथित मामले की जांच के तहत ईडी के समक्ष हुए पेश

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी राज्य में कोयला तस्करी के एक कथित मामले की जांच के तहत कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।  

शुक्रवार को ईडी के समक्ष पेश होने के बाद टीएमसी सांसद ने कहा, मैं उनके सामने झुकने को तैयार नहीं हूं। जो हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, वे हमें डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, यह कोयला घोटाला या मवेशी घोटाला नहीं है, यह गृह मंत्री घोटाला है। उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। बीएसएफ की मौजूदगी में कैसे हो सकती है गायों की तस्करी? गौ तस्करी का पैसा सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास गया है। टीएमसी नेता ने कहा, अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित हुए तो मैं मौत की सजा स्वीकार करने को तैयार हूं।

टीएमसी के महासचिव बनर्जी ने कोलकाता में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे पूछताछ के लिए पहुंचे। शहर के साल्ट लेक इलाके में कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस मामले में कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं की सहायता से पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में अवैध कोयला खनन और तस्करी शामिल है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अनूप मांझी और उनके डिप्टी जॉयदेब मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

टॅग्स :Abhishek Banerjeeप्रवर्तन निदेशालयअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए