लाइव न्यूज़ :

उपद्रवियों ने धार्मिक पुस्तकों वाले एक पुस्तकालय को आग लगाई

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:28 IST

Open in App

मैसुरु, 10 अप्रैल उपद्रवियों ने कथित तौर पर यहां एक पुस्तकालय को आग लगा दी जिससे उसमें रखी गई 11 हजार से ज्यादा किताबें खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि इनमें बड़ी संख्या में भागवद् गीता, कुरान और बाइबल के अलावा कन्नड साहित्य की किताबें भी शामिल थीं।

यह घटना शुक्रवार तड़के हुई।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के मालिक ने इस घटना के लिये पड़ोस में रहने वाले कुछ उपद्रवियों को आरोपी बताया है। पुलिस ने कहा कि वे पुस्तकालय का संचालन करने पर बीते कुछ समय से उसे धमकी दे रहे थे।

पुस्तकालय के मालिक 62 वर्षीय इशहाक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मेरे पुस्तकालय के बगल में रहने वाला व्यक्ति शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजकर 50 मिनट पर मेरे घर आया और बताया कि मेरा पुस्तकालय पूरी तरह जल गया है।”

सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले पुस्तकालय मालिक ने कहा कि बचपन में ही घर छोड़ने के बाद से उसे किताबों से बेहद लगाव था।

इशहाक ने कहा, “मैं सिर्फ 15 दिनों के लिये विद्यालय गया और घर से भाग गया। मुझे कुछ घरों में काम करने का मौका मिला जहां किताबों को लेकर मेरा शौक विकसित हुआ।”

बाद में उसने एक झोपड़ी में पुस्तकालय बनाया जिससे लोगों और खासकर बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो।

कन्नड भाषा के प्रशंसक इशहाक का आरोप है कि उसके पड़ोस में कुछ लोग रहते हैं जो इस बात को पसंद नहीं करते कि वह कन्नड भाषा को बढ़ावा दे।

उन्होंने कहा, “कई मौके पर वे मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की। आखिरकार, उन्होंने अपनी योजना को अंजाम दे दिया।”

पुलिस का हालांकि कहना है कि यह दुर्घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है, लेकिन इशहाक का कहना है कि उसके पुस्तकालय में बिजली ही नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा