लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बदमाशों ने व्यक्ति को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 12:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देबलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र की घटनापहले चाकुओं से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दियाअस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव में दो अज्ञात बदमाशों ने सुधीर कुमार सिंह (43) पर रविवार को चाकुओं से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया और बाद में उस पर पेट्रोल डाल कर जला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और झुलसे सुधीर को अस्पताल लेकर गयी जहाँ डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि सुधीर को बचाया नही जा सका और अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि पचपेड़वा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब