शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

By भाषा | Published: April 25, 2021 09:58 AM2021-04-25T09:58:28+5:302021-04-25T09:58:28+5:30

The minimum temperature in the city was below normal | शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

हवा में नमी का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in the city was below normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे