लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी की महाभारत छिड़ी है और मोदी सरकार गायब है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 16, 2020 14:28 IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 82,066 हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘ प्रधानमंत्री देश को बताएं की कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा? या फिर भगवान पर इल्ज़ाम लगा पीछा छुड़ा लेंगे?’’भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 50,20,359 हो गई है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सवाल भी किया कि आखिर कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा?

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50 लाख के पार चले जाने के बाद बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब महामारी की महाभारत छिड़ी है तो सरकार गायब है। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सवाल भी किया कि आखिर कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश में कोरोना के मामले आज 50 लाख हुए पार! कोरोना महामारी की महाभारत छिड़ी है,पर मोदी सरकार ग़ायब है।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रतिदिन कुल कोरोना संक्रमण में दुनिया में भारत पहले नंबर पर (90,123 संक्रमण)। प्रतिदिन कोरोना मृत्यु दर में दुनिया में भारत पहले नंबर पर (1,290 मृत्यु प्रतिदिन) कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर में में भी दुनिया में भारत पहले नंबर पर (31 दिन में दोगुना)।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुल कोरोना संक्रमित मामलों में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर (50,20,360 संक्रमण)। सक्रिय कोरोना संक्रमण मामलों में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर (9,95,933 संक्रमण)। कोरोना से हुई कुल मौतों में दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर (82,066 मृत्यु)।’’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘ प्रधानमंत्री देश को बताएं की कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा? या फिर भगवान पर इल्ज़ाम लगा पीछा छुड़ा लेंगे?’’ स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 50,20,359 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील