लाइव न्यूज़ :

अबकी बार लौटा तो: कुंवर नारायण का जीवन और 'अयोध्या' समेत कुछ चुनिंदा कविताएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 15:21 IST

कुंवर नारायण के कविता संग्रह में चक्रव्यूह, परिवेश: हम तुम, आत्मजयी, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों, वाजश्रवा के बहाने, हाशिये का गवाह प्रमुख हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद कई विदेशी भाषाओं में भी किया जा चुका है।

Open in App

जाने-माने कवि कुंवर नारायण का जन्म 9 सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ। उन्होंने कविता के अलावा कहानी एवं आलोचना विधाओं में लिखा। उनके कविता संग्रह में चक्रव्यूह, परिवेश: हम तुम, आत्मजयी, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों, वाजश्रवा के बहाने, हाशिये का गवाह प्रमुख हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद कई विदेशी भाषाओं में भी किया जा चुका है।

कुंवर नारायण अपने मौलिक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें हिंदुस्तानी अकादमी पुरस्कार, प्रेमचंद पुरस्कार, तुलसी पुरस्कार, केरल का कुमारन अशान पुरस्कार, व्यास सम्मान, श्लाका सम्मान हिंदी अकादमी दिल्ली, उ.प्र. हिंदी संस्थान पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, कबीर सम्मान किया जा चुका है। 90 साल की उम्र में 15 नवंबर 2017 को उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली।

कुंवर नारायण की 'अयोध्या 1992' कविता आज भी मौजूं है। पढ़िए, उनकी कुछ चुनिंदा कविताएं...

*****

हे राम,जीवन एक कटु यथार्थ हैऔर तुम एक महाकाव्य !

तुम्हारे बस की नहींउस अविवेक पर विजयजिसके दस बीस नहींअब लाखों सर - लाखों हाथ हैं,और विभीषण भी अबन जाने किसके साथ है.

इससे बड़ा क्या हो सकता हैहमारा दुर्भाग्यएक विवादित स्थल में सिमट कररह गया तुम्हारा साम्राज्य

अयोध्या इस समय तुम्हारी अयोध्या नहींयोद्धाओं की लंका है,'मानस' तुम्हारा 'चरित' नहींचुनाव का डंका है !

हे राम, कहां यह समयकहां तुम्हारा त्रेता युग,कहां तुम मर्यादा पुरुषोत्तमकहां यह नेता-युग !

सविनय निवेदन है प्रभु कि लौट जाओकिसी पुरान - किसी धर्मग्रन्थ मेंसकुशल सपत्नीक....अबके जंगल वो जंगल नहींजिनमें घूमा करते थे वाल्मीक!

*****इतना कुछ था दुनिया मेंलड़ने झगड़ने कोपर ऐसा मन मिलाकि ज़रा-से प्यार में डूबा रहाऔर जीवन बीत गया..।

*****अबकी बार लौटा तोबृहत्तर लौटूंगाचेहरे पर लगाए नोकदार मूँछें नहींकमर में बांधें लोहे की पूँछे नहींजगह दूंगा साथ चल रहे लोगों कोतरेर कर न देखूंगा उन्हेंभूखी शेर-आँखों सेअबकी बार लौटा तोमनुष्यतर लौटूंगाघर से निकलतेसड़को पर चलतेबसों पर चढ़तेट्रेनें पकड़तेजगह बेजगह कुचला पड़ापिद्दी-सा जानवर नहींअगर बचा रहा तोकृतज्ञतर लौटूंगाअबकी बार लौटा तोहताहत नहींसबके हिताहित को सोचतापूर्णतर लौटूंगा

*****

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलकला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम