लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से अंतिम ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिवाली के मौके पर बृहस्पतिवार को ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी दिल्ली मेट्रो गलियारे में टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वैसे नियमित दिनों में अंतिम सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे शुरू होती हैं। डीएमआरसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ दिवाली के मौके पर चार नवंबर को अंतिम ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी।’’

टर्मिनल मेट्रो स्टेशन वैसे स्टेशन होते हैं, जहां यात्रा समाप्त होती है और फिर ट्रेन वहां से रवाना होती है। ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पांचवीं लाइन है और यह इंद्रलोक/कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) स्टेशन तक सेवा देती है।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि दिवाली में दिन में बाकी दिनों की तरह ही मेट्रो ट्रेन सेवा नियमित समय से सभी लाइनों पर चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन सेवा संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ही रहेंगी। यहां प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य की वजह से पिछले कुछ महीनों से संशोधित समय-सारिणी लागू है।

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक स्टेशन के बीच सेवा देने वाली अंतिम ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी। ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से कीर्तिनगर की अंतिम सेवा रात नौ बजकर 10 मिनट, इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सेवा रात नौ बजकर 30 मिनट, कीर्तिनगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह तक अंतिम सेवा रात नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम