लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों की ‘लाइव ट्रेनिंग’ का हिस्सा थीं इस साल हुई 28 नागरिकों में से 24 की हत्याएं!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 8, 2021 14:19 IST

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, कश्मीर में इस साल अभी तक आतंकियों ने 28 नागरिकों को मौत के घाट उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में इस साल अभी तक आतंकियों ने 28 नागरिकों को मौत के घाट उतारा हैइनमें से 21 कश्मीरी मुस्लिम थे और सात अन्य समुदाय के

जम्मू। सच में यह चौंकाने वाली बात है कि आतंकी गुट अब नए भर्ती हुए युवकों, भर्ती के इच्छुक युवकों, जहां तक की ओवर ग्राउंड वर्करों को भी कश्मीर के भीतर ही ‘लाइव ट्रेनिंग’ दे रहे हैं। इसकी पुष्टि कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार भी करते थे जिनके बकौल, कश्मीर में इस साल अभी तक हुई 28 नागरिकांें की हत्याओं में से 24, आतंकियों की ‘लाइव ट्रेनिंग’ का ही हिस्सा थीं।

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, कश्मीर में इस साल अभी तक आतंकियों ने 28 नागरिकों को मौत के घाट उतारा है। इनमें से 21 कश्मीरी मुस्लिम थे और सात अन्य समुदाय के। पुलिस का रिकॉर्ड मारे गए दो प्रवासी नागरिकों को अल्पसंख्यकों की सूची से अलग रखता था।

चिंता का विषय यह नहीं है कि मारे जाने वाले किस समुदाय से संबंध रखते थे बल्कि परेशानी का कारण आतंकियों द्वारा अब भर्ती किए गए नए रंगरूटों, भर्ती के इच्छुक गुमराह युवकों तथा ओवर ग्राउंड वर्करों को जो ‘लाइव ट्रेनिंग’ दी जा रही है वह है। इस ‘लाइव ट्रेनिंग’ में आतंकी गुट उन्हें पिस्तौलों का इस्तेमाल करना सीखाते हैं और सीधे टारगेट को हिट करना भी।

पुलिस मानती है कि यह एक नया और खतरनाक ट्रेंड है। उनके मुताबिक, नए रंगरूट और आतंकी गुटों में भर्ती के इच्छुक गुमराह युवकों को ‘ट्रेनिंग’ के लिए उस पार भिजवा पाना मुश्किल हो रहा है और उन्हें एके राइफलों से भी ‘ट्रेनिंग’ इसलिए नहीं दी जा रही है क्योंकि आतंकी खुद भी हथियारों व गोला बारूद की कमी का सामना कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से आतंकियों और उनके ठिकानों से बड़ी मात्रा में बरामद होने वाले पिस्तौल व ग्रेनेड इसकी पुष्टि करते थे कि आतंकी गुट इनका इस्तेमाल नए रंगरूटों की ‘लाइव ट्रेनिंग’ के लिए कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों