लाइव न्यूज़ :

कुकर्म में असफल रहने पर की गई थी अगवा किए गए नौवीं के छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:04 IST

Open in App

मथुरा, दो अक्तूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दिन पहले एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली नौंवी कक्षा की 14 वर्षीय छात्र की हत्या उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म में असफल रहने पर की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित कई साक्ष्य भी एकत्र कर लिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 29 सितम्बर को थाना रिफाइनरी क्षेत्र से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था । उन्होंने बताया कि उसके हत्यारे मनोज (21) को आज सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, उसने अपने अपराध कुबूल किया है तथा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मरने वाले बच्चे का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा चाऊमीन एवं पेटीज के खाली दोने, पॉलीथिन व सॉंस का खाली रैपर भी बरामद किया गया है, जो अभियुक्त ने उसे फुसलाने के लिए अपने पैसों से दिलवाए थे।

अधिकारी ने अनुसार मनोज ने स्वीकार कि उसने अपनी हवस मिटाने के लिए अपने से छोटे बालक को उसकी पसंदीदा चाऊमीन व पेटीज़ आदि खिलाकर उससे दोस्ती कर ली और अस्पताल के खण्डहरों में ले जाता था । बुधवार को उसने बच्चे को सौ रुपए देकर चाऊमिन एवं पेटीज़ लेकर अस्पताल के पास मिलने को बोला।

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर उसने चाऊमीन व पेटीज़ बच्चे को खिलायी और उसे अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने के लिए तैयार करना चाहा तो बालक ने आनाकानी की, इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने वहीं पड़ा एक पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा।

अधिकारी ने बताया कि लड़का जब मर गया तो उसका मोबाइल फोन उठाकर ले आया और अस्पताल के पास खाली जगह में मिट्टी के नीचे दबा दिया। इसके बाद जब शाम को गांव में बालक के गायब होने की खबर फैली तब वह देर रात तक सभी के साथ मिलकर बालक को खोजने में मदद करने का नाटक करता रहा।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मनोज को बच्चे के साथ देखा गया और उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने पहले तो आनाकानी की लेकिन बाद में टूट गया और पूरी घटना क्रमवार उसने पुलिस को बतायी ।

पुलिस ने उसके बयान के अनुसार मोबाइल, पत्थर व रैपर आदि बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब