लाइव न्यूज़ :

न्यायिक व्यवस्था को आवश्यक सेवाओं की सूची में शामिल करे न्यायपालिका: कपिल सिब्बल

By शीलेष शर्मा | Updated: April 26, 2020 07:22 IST

केंद्र सरकार पर भी सिब्बल जम कर बरसे, उन्होंने सरकार से पूछा कि कोरोना से जंग के लिये राष्ट्रीय नीति क्यों नहीं तैयार की गयी, आपदा प्रबंधन क़ानून मौजूद है, फिर उसका संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा है। राज्यों की अनदेखी हो रही है, उनके पास कोरोना से लड़ने के लिये न तो पर्याप्त संसाधन हैं न पैसा केवल इस कारण कि ‘‘नॉर्थ ब्लॉक में बैठे नौकरशाह नीतियां बना रहे हैं, जबकि उन्हें राज्यों और आम लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।'' 

Open in App
ठळक मुद्देसर्वोच्च न्यायालय के हाल के फ़ैसलों और उसकी कार्य शैली पर परोक्ष हमला करते हुये जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका से मांग की कि न्यायिक व्यवस्था को आवश्यक सेवाओं की सूची में शामिल किया जाये।उनकी दलील थी कि न्याय को रोका नहीं जा सकता। देश में जनता को न्याय के लिये भटकना पड़ रहा है।

सर्वोच्च न्यायालय के हाल के फ़ैसलों और उसकी कार्य शैली पर परोक्ष हमला करते हुये जाने माने वकील कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका से मांग की कि न्यायिक व्यवस्था को आवश्यक सेवाओं की सूची में शामिल किया जाये। उनकी दलील थी कि न्याय को रोका नहीं जा सकता। देश में जनता को न्याय के लिये भटकना पड़ रहा है। 

दरअसल लॉक डॉउन घोषित होने के बाद से देश में न्याय पालिकायें पूरी तरह रुक गयी हैं। सिब्बल का मानना था कि छोटी अदालतों से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लोगों को उसी तरह सेवायें मिले जैसे बिजली ,पानी जैसी आवश्यक सेवायें प्राप्त होती हैं। 

केंद्र सरकार पर भी सिब्बल जम कर बरसे, उन्होंने सरकार से पूछा कि कोरोना से जंग के लिये राष्ट्रीय नीति क्यों नहीं तैयार की गयी, आपदा प्रबंधन क़ानून मौजूद है, फिर उसका संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा है। राज्यों की अनदेखी हो रही है, उनके पास कोरोना से लड़ने के लिये न तो पर्याप्त संसाधन हैं न पैसा केवल इस कारण कि ‘‘नॉर्थ ब्लॉक में बैठे नौकरशाह नीतियां बना रहे हैं, जबकि उन्हें राज्यों और आम लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।'' 

वहीं सरकार ने आपदा प्रबंधन क़ानून 2005 पर चुप्पी साध ली है। राज्यों को कोरोना से जंग के लिये केंद्र फ़रमान तो जारी कर रहा है लेकिन सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के नाम पर अलग कोष बना दिया और लोगों से चंदा /दान देने की अपील जारी कर दी ,

जो पैसा एनडीआरएफ फंड में जाना चाहिये ताकि सीएजी उसका लेखा परिक्षण न कर सके। सिब्बल ने सरकार से आग्रह किया कि वह संविधान के तहत काम करे उसे तोड़े -मरोड़े नहीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकपिल सिब्बलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब