लाइव न्यूज़ :

मुख्य सचिव को एमसीडी का चुनाव आयुक्त बनाने पर उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से जवाब-तलब किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाजपा के एक विधायक की याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा जिसमें मुख्य सचिव को अगले वर्ष 21 अप्रैल से दिल्ली नगर निगम का चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने को चुनौती दी गई है।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर दिल्ली सरकार और तीनों एमसीडी -- पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी को नोटिस जारी किये। इसमें राज्य को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह 25 नवंबर की अपनी अधिसूचना तुरंत वापस ले।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गर्ग ने यह याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा कि दिल्ली सरकार ने अपनी अधिसूचना के माध्यम से दिल्ली के सेवारत मुख्य सचिव को 21 अप्रैल 2022 से दिल्ली नगर निगम का चुनाव आयुक्त नियुक्त कर कथित तौर पर अनुचित कदम उठाया है।

वकील शशांक देव सुधी के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया कि कानून के स्थापित सिद्धांतों का उल्लंघन कर यह नियुक्ति की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब