लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव की बीजिंग यात्रा रद्द कर सरकार ने दे दिया था मसूद पर चीन के रूख का संकेत!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 15, 2019 05:24 IST

विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह एक बार फिर छह महीने बाद मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपना प्रयास करेगा।

Open in App

मसूद अजहर पर चीन के संभावित कदम से शायद भारत अवगत था। यही वजह है कि मार्च के पहले सप्ताह में सरकार ने विदेश सचिव की चीन यात्रा को रदद कर दिया था। उन्हें वहां पर द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत के लिए जाना था। लेकिन अंत समय में अप्रत्याशित रूप से सरकार ने उनकी यात्रा को निरस्त कर दिया। सरकार को शायद इस बात का अहसास था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएनएससी, में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर चीन क्या रूख अख्तियार कर सकता है। ऐसे में विदेश सचिव को वहां भेजकर सरकार अपने लिए कोई नया राजनैतिक हथियार विपक्ष को नहीं देना चाहती थी। 

सूत्रों के मुताबिक विदेश सचिव की चीन यात्रा लगभग तय हो गई थी। वहां पर उनकी मुलाकात आदि को भी तय कर लिया गया था। राजनयिक रूप से विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव की यात्रा और मुलाकात को लेकर सभी कार्यक्रम तय किर लिये थे। लेकिन यात्रा से कोई दो—तीन दिन पहले उनके दौरे को रदद कर दिया गया। यह कहा जा रहा है कि परोक्ष रूप से चीन ने यह संकेत दे दिए थे कि वह वीटो का इस्तेमाल कर सकता है। 

इधर, विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह एक बार फिर छह महीने बाद मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपना प्रयास करेगा। चीन का यह कदम दुखद और चिंताजनक है। हालांकि विदेश मंत्रालय इसे अपनी कूटनीतिक पराजय के तौर पर नहीं देखता है। उसका कहना है कि यह पहली बार है जब यूएनएससी के 13 देश ने मसूद अजहर को वैश्विक आंतकवादी घोषित करने पर सहमति दी है। यही नहीं, पहली बार है जब फ्रांस, अमेरिका और इंग्लैंड ने इसका प्रस्ताव दिया है। 

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें यह पहले से आशंका थी कि चीन से शायद हमें सहयोग नहीं मिले। यही वजह है कि हमनें दुनिया को यह बताया कि दुनिया में आतंकवाद बढ़ाने में मददगार व आतंकी हमले कराने वाले मसूद अजहर को चीन बचा रहा है। दुनिया भी चीन के इस रूख से परिचित हो गई है। ऐसे में उसे अपने उगियार आतंकवाद पर भी अब दुनिया से हमदर्दी शायद ही मिले। 

टॅग्स :इंडियाचीनमसूद अजहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी