लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ‘जनरल बॉडी’ की पहली बैठक हुई

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ‘जनरल बॉडी’ की मंगलवार को पहली बैठक हुई जिसमें पंजीकरण और बोर्ड के गठन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार बैठक में बोर्ड के मनोनीत और पदेन सदस्य शामिल हुए।

बयान में कहा गया कि बैठक में दिल्ली विद्यालय शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) के गठन और शिक्षण सत्र 2021-2022 से इसके कार्य करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि डीबीएसई ‘रटंत विद्या’ जैसी चीजों को हतोत्साहित करेगा और छात्रों के समग्र विकास पर जोर देगा।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लिए अलग से शिक्षा बोर्ड बनाने को गत छह मार्च को मंजूरी प्रदान कर दी थी जिसके बाद 19 मार्च को बोर्ड के लिए सोसाइटी का पंजीकरण हुआ था।

सिसोदिया ने कहा कि डीबीएसई शिक्षकों को भी उनकी पूर्ण क्षमता हासिल करने में सक्षम बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया