लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री की जनसभा में युवक की मौत के मामले में परिवार वालों ने सड़क जाम की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:39 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 मार्च उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कथित तौर पर गिरकर एक दलित युवक की मौत होने के मामले में मृतक के परिवार वालों ने मुआवजे की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को केवटरा चौराहे में उसका शव रखकर सड़क जाम कर दी।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अचानक बेहोश होकर गिरे दलित युवक विजय सोनकर (35) की मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे उसके परिवार वालों ने जेल रोड केवटरा चौराहे पर उसका शव रखकर मार्ग जाम कर दिया।

एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के परिजन मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये मांग रहे थे। उन्हें किसी तरह समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला।

गौरतलब है कि बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे बांदा मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उनके संबोधन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे एक युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

युवक की पहचान बांदा शहर के दलित वर्ग के विजय सोनकर (35) के तौर पर हुई है, जो फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल