लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ को आशंका, 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:05 IST

अभियान समूह ‘क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क यूरोप’ के निदेशक वेंडेज ट्रियो ने कहा, ‘‘ मौजूदा यूरोपीय संघ के नेता आखिरी पीढ़ी है जो जलवायु आपदा को रोक सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के लिए करीब 200 देश के अधिकारी शामिल हो रहे हैं इस मौके पर यह रिपोर्ट जारी की गई है।

यूरोपीय संघ ने बुधवार को कहा कि संभवत: वह 2030 तक ग्रीन हाउस कार्बन उत्सर्जन के लिए कटौती के निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे। यूरोपीय पर्यावारण एजेंसी ने कहा कि मौजूदा कोशिशों के तहत यूरोपीय संघ 1990 के स्तर के मुकाबले अगले दशक तक कार्बन उत्सर्जन के स्तर में 30 फीसदी कमी ला सकता है जबकि 28 देशों के समूह ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 40 फीसदी तक कटौती लाने का लक्ष्य रखा है।

वहीं कुछ नेता इस लक्ष्य को 55 फीसदी करने और दीर्घकालिक योजना के तहत 2050 तक लगभग सभी नए उत्सर्जन को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘ प्रगति की दर 2030 और 2050 के लिए निर्धारित जलवायु और ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।’’ मैड्रिड में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के लिए करीब 200 देश के अधिकारी शामिल हो रहे हैं और इस मौके पर यह रिपोर्ट जारी की गई है।

यूरोपीय संघ के नए कार्यकारी आयोग से उम्मीद है कि वह जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना पेश करेगा। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूरोपीय संघ को 2015 में पेरिस समझौते के लक्ष्यों को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। अभियान समूह ‘क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क यूरोप’ के निदेशक वेंडेज ट्रियो ने कहा, ‘‘ मौजूदा यूरोपीय संघ के नेता आखिरी पीढ़ी है जो जलवायु आपदा को रोक सकते हैं।’’

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos