लाइव न्यूज़ :

संपूर्ण लॉकडाउन को कड़ाई से लागू किया जाएगा; वित्तीय सेक्टर के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:56 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, सात मई केरल में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आठ मई से नौ दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन कड़ाई से लागू किया जाएगा और बैंकों जैसे वित्तीय सेक्टर के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन होगा। यह बात यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कही।

उन्होंने कहा कि बीमारी के फैलने और लॉकडाउन उपायों के कारण लोगों पर बोझ कम करने के लिए सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को इस महीने से नि:शुल्क सामान उपलब्ध कराएगी, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों।

विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सामान अतिथि श्रमिकों (केरल में प्रवासी श्रमिकों को अतिथि श्रमिक कहते हैं) में भी अगले हफ्ते से वितरित किया जाएगा।

लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहरहाल माल की आवाजाही की अनुमति होगी।

विजयन ने कहा कि निर्माण गतिविधियों की मंजूरी होगी ताकि अतिथि श्रमिकों की आय का स्रोत सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आपातकालीन स्थितियों में बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए पुलिस पास जारी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों