लाइव न्यूज़ :

महामारी का अंत अभी बहुत दूर, लेकिन शीत वसंत को आने से नहीं रोक सकता: शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली/दावोस, 25 जनवरी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19 से जंग में दुनियाभर में प्रारंभिक प्रगति के बावजूद महामारी अपने अंत से अभी बहुत दूर है।

चिनफिंग ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दावोस एजेंडा सम्मेलन में विशेष संबोधन में यह भी कहा कि महामारी वैश्वीकरण से हासिल लाभों की समीक्षा का अवसर होना चाहिये। उन्होंने चीन की अर्थव्यवस्था में और अधिक खुलापन लाने का भी वादा किया।

राष्ट्रपति ने कहा, ''विज्ञान, तर्कों और मानवता की भावना के सहारे विश्व ने कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में प्रारंभिक प्रगति प्राप्त कर ली है। ''

उन्होंने कहा, ''महामारी अपने अंत से अभी बहुत दूर है... लेकिन शीत वसंत को और अंधेरा सुबह की रोशनी को आने से नहीं रोक सकता।''

उन्होंने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, पारस्परिक लाभ और सहयोग के मार्ग पर मिलकर चलने के लिये ''वैचारिक पूर्वाग्रहों'' को त्यागने का भी आह्वान किया।

चिनफिंग ने कहा, ''मतभेदों से किसी को कोई नुकसान नहीं होता। जिनसे सबसे अधिक नुकसान होता है वे अहंकार, पक्षपात और घृणा हैं।''

उन्होंने सभी देशों में टीका वितरण समेत विभिन्न कदमों के जरिये वैश्विकल सहयोग को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन आपसी संवाद के जरिये सभी विवादों के समाधान में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि चीन सभी देशों के साथ मित्रतापूर्ण तथा सहयोगात्मक संबंध कायम रखने के मार्ग पर चलता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा