लाइव न्यूज़ :

जानें मध्य प्रदेश समेत देश के 57 सीटों पर उपचुनाव कब?, चुनाव आयोग ने दिया ये अपडेट

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:38 IST

विधानसभा की 56 रिक्त सीटों में 27 सीटें मध्यप्रदेश में हैं। वहीं, बिहार में वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है।चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(चुनाव) कार्यक्रम आदि की घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। ’’ आठ सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए छह महीने की समय सीमा सात दिसंबर को खत्म हो रही है।

नयी दिल्ली; चुनाव आयोग 57 सीटों के उपचुनाव के कार्यक्रम के बारे में ‘उपयुक्त समय’ पर घोषणा करेगा। देश में विधानसभा की 56 सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है । एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी 57 सीटों के लिए उपचुनाव एक साथ कराया जा सकता है।

बाढ़ और कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए विधानसभा की सात सीटें और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव को टालने के बाद चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की । इन आठ सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए छह महीने की समय सीमा सात दिसंबर को खत्म हो रही है।

बाकी 49 सीटों के लिए उपचुनाव सितंबर के बाद होने हैं । चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि आज (शुक्रवार) समीक्षा के बाद चुनाव आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का फैसला किया । प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(चुनाव) कार्यक्रम आदि की घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। ’’

हालांकि, यह नहीं बताया गया कि सभी 57 सीटों, या बाढ़ और महामारी के कारण टाले गए आठ सीटों पर उपचुनाव के संबंध में यह फैसला किया गया। लेकिन, एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी 57 सीटों पर उपचुनाव के संबंध में निर्णय हुआ।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सभी उपचुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अदालतों में चुनाव संबंधी लंबित कुछ याचिकाओं का निपटारा होने की संभावना है । विधानसभा की 56 रिक्त सीटों में 27 सीटें मध्यप्रदेश में हैं। बिहार में वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट, इसका प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के निधन के बाद से रिक्त है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनावमध्य प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस