लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने बंगाल के नंदीग्राम में मतदान के दौरान हिंसा होने पर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:11 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल चुनाव आयोग ने नंदीग्राम के बोयल इलाके में हिंसा की एक घटना के सिलसिले में प्रशासन से बृहस्पतिवार को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया का मुआयना के लिए वहां का दौरा किया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस सीट पर उनका मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

ममता के बोयल पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों ने हिंसा की। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस नेता बूथ नंबर सात में पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे थे।

केंद्रीय बलों ने इलाके में कानून व्यवस्था एवं शांति बहाल करने की कोशिश की।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बोयल इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई हिंसा और दिन में केसपुर इलाके में एक व्यक्ति की मौत होने के सिलसिले में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केसपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी गई।

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पूरब मेदिनीपुर जिलों में 30 विधानसभा विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा