लाइव न्यूज़ :

जिला अदालत को मामले में अपनी समझ के अनुसार फैसला करने की आजादी होनी चाहिए: न्यायालय

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि जिला न्यायपालिका को किसी मामले में अपनी समझ के अनुसार निर्णय करने की आजादी होनी चाहिए और अपीलीय अदालत को निचली अदालत के फैसले पर प्रतिकूल टिप्पणी करते समय संयम बरतना चाहिए।

न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक आदेश को निरस्त करते हुए यह कहा। उच्च न्यायालय ने एक पुलिस अधिकारी की 2001 में हुई हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए मामले के दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया था और उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

पीठ ने आरोपी की अपील पर अपने 20 पन्नों के फैसले में कहा, ‘‘कई बार, अदालतों की अपनी बाध्यताएं होती हैं। हमने पाया कि अलग-अलग अदालतों द्वारा अलग-अलग फैसले दिये जाते हैं, निचली अदालत और अपीलीय अदालत के अलग-अलग फैसले होते हैं। यदि संस्थागत बाध्यताओं के चलते इस तरह के फैसले दिये जाते हैं तो वे शुभ संकेत नहीं देते हैं।’’

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि जिला न्यायपालिका से बुनियादी अदालत की भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है और इसलिए उसे मामले में अपनी समझ के साथ फैसला करने की आजादी होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण