लाइव न्यूज़ :

ताजमहल को आंधी-तूफान से हुआ ये नुकसान, मुख्य मकबरे की संगमरमर वाली रेलिंग टूटी

By भाषा | Updated: May 30, 2020 20:35 IST

आंधी की वजह से ताजमहल के मुख्य मकबरे की संगमरमर वाली रेलिंग टूट गयी और उसकी जालियां भीं गिर गईं। ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिये बनायी गई शेड की फॉल्स सीलिंग उखड़ गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे“आंधी से ताजमहल में संगमरमर की जालियां और लाल पत्थर की जालियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।परिसर में पेड़ उखड़ गये हैं वहीं एक दरवाजा भी उखड़ गया है।

विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की इमारत को शुक्रवार देर रात आंधी-तूफान की वजह से खासा नुकसान पहुंचा है। आंधी की वजह से ताजमहल के मुख्य मकबरे की संगमरमर की रेलिंग टूट गयी और उसकी जालियां भीं गिर गईं। तेज आंधी की वजह से जनपद में तीन लोगों की मौत व कई अन्य के घायल होने के साथ ही कई स्थानों पर मकान और पेड़ों के भी गिरने की जानकारी मिली है।

भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ.बसंत स्वर्णकार ने बताया, “आंधी से ताजमहल में संगमरमर की जालियां और लाल पत्थर की जालियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। परिसर में पेड़ उखड़ गये हैं वहीं एक दरवाजा भी उखड़ गया है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिये बनायी गई शेड की फॉल्स सीलिंग उखड़ गयी है। ताजमहल के अलावा महताब बाग की दीवार पर पेड़ गिर गया है तो वही मरियम के मकबरे में भी पेड़ गिरा है।”

लॉकडाउन की वजह से ताजमहल पिछले 68 दिन से बंद है। यह पहला मौका है जब ताजमहल इतने लंबे समय तक बंद रखा गया हो।

इससे पहले 2018 में 11 अप्रैल और दो मई को आंधी से ताजमहल का शाही दरवाजा, दक्षिणी दरवाजा के उत्तर पश्चिम गुलदस्ता स्तंभ टूटकर गिर गये थे। उस वक्त आंधी में सरहिंदी बेगम, फतेहपुरी बेगम के मकबरों में भी गुलदस्ता स्तंभ गिरे थे। इस बीच तूफान की वजह से आगरा शहर और देहात में कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ उखडऩे के साथ ही मकान गिरने की भी सूचना आई है।

करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी में तीन लोगों की मौत की और 25 लोगों के घायल होने की खबर हैं। आंधी में मकान ढहने से गांव नगरा कर्म सिंह में एक बालिका और फतेहाबाद तथा डौकी में दो लोगों की मौत हो गयी, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

टॅग्स :ताज महलकोरोना वायरस लॉकडाउनआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया