लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में आई आपदा पर संवेदना प्रकट की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:45 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 10 फरवरी तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर राज्य के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उल्लेखनीय है कि रविवार को जोशीमठ में ग्लेशियर के टूटने से हिमस्खलन हुआ और अलकनंदा नदी में मलबा गिरा जिससे अचानक आई बाढ़ से पनबिजली केंद्र बह गया। मंगलवार तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी और विभिन्न एजेंसियां पनबिजली परियोजना की सुरंग में फंसे 25 से 35 लोगों को निकालने एवं लापता 174 लोगों को तलाशने का प्रयास कर रही हैं।

पत्र में दलाई लामा ने लिखा, ‘‘ मैं उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया है और उनके लिए प्रार्थना करता हूं। मैं उन लोगों की सुरक्षा और सही सलामत होने की प्रार्थना करता हूं जो अब भी लापता हैं। मैं समझ सकता हूं कि दोनों केंद्र एवं राज्य सरकार बचाव कार्य में लगे हुए हैं और इस प्राकृति आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यथासंभव कार्य कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तराखंड के लोगों के प्रति एकजुटता की भावना प्रकट करने के लिए मैनें दलाई लामा न्यास से राहत एवं बचाव कार्य के लिए दान देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र