लाइव न्यूज़ :

फसल डूब रही है और सरकार सो रही है - दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:52 IST

Open in App

जींद, 24 सितम्बर हरियाणा के जींद जिले में भारी बरसात के कारण फसलों के डूबने पर कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि फसल डूब रही है और सरकार सो रही है।

सांसद ने कहा, ‘‘भारी बरसात की वजह से खेतों में किसानों की फसलें ख़राब हो गई है लेकिन सरकार की आँख नहीं खुल रही है। सरकार न तो मुआवजे के लिये गिरदावरी करा रही है, न पानी निकासी का कोई इंतजाम करा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यूं ही सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो बड़े पैमाने पर न केवल खरीफ की फसल खराब हो जाएगी बल्कि रबी की फसल की बिजाई भी नहीं हो पायेगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि लगता है सरकार को पता चल गया है कि हरियाणा की जनता का इस सरकार से विश्वास उठ गया है, इसलिये सरकार जनता के भले का कोई काम करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने मांग करी कि सरकार मोटरें और बिजली कनेक्शन लगाकर युद्ध स्तर पर पानी निकासी की व्यवस्था कराए, साथ ही बारिश के चलते बड़े पैमाने पर फसलों का जो खराबा हुआ है उसकी स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को पर्याप्त मुआवजा दे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज जींद में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने जल भराव की वजह से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया।

हुड्डा ने प्रदेशभर से जलभराव की खबरों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बारिश ने एकबार फिर भाजपा-जजपा सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार चंडीगढ़ में पृथक-वास में जा चुकी है और यह जनता से इतनी दूर हो चुकी है कि उसे लोगों के दुःख-सुख का कोई ध्यान ही नहीं है। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार से खुले तौर पर भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और घोटालों

दूसरी ओर, प्रदेश के भिवानी जिले में दो नहरें टूटने से करीब 120 एकड़ में खड़ी कपास और मूंग की फसल खराब हो गयी है, जिसके बाद किसानों ने फसलों का मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos