लाइव न्यूज़ :

जमानत याचिकाओं पर निर्णय करते समय अदालतों को विशिष्ट कारण बताना चाहिए : उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:04 IST

जमानत मंजूर करने का सवाल आपराधिक अभियोजन का सामना करने वाले व्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ ही आपराधिक न्यायिक व्यवस्था के हितों से जुड़ा हुआ है जिसमें सुनिश्चित किया जाता है कि जो अपराध करता है उसे न्याय बाधित करने का अवसर नहीं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अदालतों को जमानत मंजूर करते समय या इंकार करते समय विशिष्ट कारण बताने चाहिए मामला आरोपी की स्वतंत्रता के साथ ही अपराधी न्याय प्रदान करने में बाधा नहीं पहुंचाए इस बात को सुनिश्चित करने से जुड़ा है।

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अदालतों को जमानत मंजूर करते समय या इंकार करते समय विशिष्ट कारण बताने चाहिए, क्योंकि मामला आरोपी की स्वतंत्रता के साथ ही अपराधी न्याय प्रदान करने में बाधा नहीं पहुंचाए इस बात को सुनिश्चित करने से जुड़ा है।

इसने कहा कि खुला न्याय इस अवधारणा पर आधारित है कि यह न केवल होना चाहिए बल्कि ‘‘स्पष्ट रूप और नि:संदेह रूप से’’ होते हुए दिखना भी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायाधीशों का कारण सहित फैसला देने का कर्तव्य इस प्रतिबद्धता के मूल में है। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत को रद्द करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी को दी गई जमानत को उच्चतम न्यायालय ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि यह सकारण आदेश नहीं है और न्यायाधीश ने बिना सोचे समझे फैसला दिया। इसने कहा, ‘‘महज ‘रिकॉर्ड को देख लिया गया है’ और ‘मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए’ दर्ज कर देने से सकारण न्यायिक आदेश के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो जाती। यह खुले न्याय का मूलभूत आधार है जिसके लिए हमारी न्यायिक व्यवस्था प्रतिबद्ध है।

किसी जमानत को खारिज करने या मंजूर करने के जो कारक न्यायाधीश के दिमाग में चलते हैं, उन्हें पारित आदेश में रिकॉर्ड किया जाता है।’’ इसने कहा, ‘‘जमानत मंजूर करने का सवाल आपराधिक अभियोजन का सामना करने वाले व्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ ही आपराधिक न्यायिक व्यवस्था के हितों से जुड़ा हुआ है जिसमें सुनिश्चित किया जाता है कि जो अपराध करता है उसे न्याय बाधित करने का अवसर नहीं मिले। न्यायाधीशों का कर्तव्य है कि वे बताएं कि किस आधार पर वे निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?