लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सत्येंद्र जैन के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता एस सी वत्स को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कथित तौर पर ‘‘भ्रष्ट गतिविधियों’’ में लिप्त होने के आधार पर विधानसभा चुनाव में उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका में संशोधन करने की अनुमति दे दी है।

वत्स यहां शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में जैन से हार गए थे।

अदालत ने वत्स को कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी पेश करने की मंजूरी दी और जैन से चार हफ्तों के भीतर संशोधित याचिका पर जवाब देने के लिए कहा। अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने आठ अप्रैल को दिए आदेश में कहा, ‘‘प्रस्तावित संशोधनों से यह स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता (वत्स) ने कोई नया तथ्य नहीं रखा। प्रतिवादियों (जैन, निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य चुनाव अधिकारी) ने अभी तक चुनाव याचिका पर अपना जवाब नहीं दिया और अत: प्रारंभिक स्तर पर ही संशोधन मांगे गए हैं।’’

अदालत ने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप यह अदालत याचिका में संशोधनों के साथ ही अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की मंजूरी देती है।’’

अगस्त 2020 में दायर याचिका में अनुरोध किया गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के निर्वाचन को अमान्य घोषित किया जाए और पुन: चुनाव कराया जाए।

ऐसा आरोप है कि जैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को कैमरे, बेंच, एसी और कम्प्यूटर जैसे ‘‘तोहफों’’ के रूप में ‘‘घूस’’ दी तथा उन्हें निष्पक्ष एवं उचित तरीके से वोट देने से रोका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम