लाइव न्यूज़ :

किसान, नौजवान और व्यापारी को मजबूत कर देश को दुनिया में अव्वल बनाया जा सकताः मुलायम

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:15 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश के किसान, नौजवान और व्यापारी को बढ़ावा देकर ही देश को दुनिया में अव्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी नौजवानों के हाथों में होगी इसलिए इसकी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सात क्रांतियां की हैं और नौजवानों को उनके बारे में पढ़ना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व रक्षा मंत्री ने कहा ‘‘नौजवानों को पार्टी की विचारधारा के बारे में पढ़ना चाहिए।मुलायम ने कहा ‘‘नौजवानों को यह देखना होगा कि दुनिया में कितना बदलाव हो रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों को सपा का भविष्य बताते हुए शनिवार को कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को बहुत मजबूत बनाना होगा।

मुलायम ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश के किसान, नौजवान और व्यापारी को बढ़ावा देकर ही देश को दुनिया में अव्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी नौजवानों के हाथों में होगी इसलिए इसकी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सात क्रांतियां की हैं और नौजवानों को उनके बारे में पढ़ना चाहिए।

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा ‘‘नौजवानों को पार्टी की विचारधारा के बारे में पढ़ना चाहिए और उसके बाद जनता के बीच जाकर बहस करनी चाहिए। जनता तभी मूल्यांकन करेगी कि किस पार्टी ने क्या बोला है और वह उसी आधार पर वोट डालेगी।’’

मुलायम ने कहा ‘‘नौजवानों को यह देखना होगा कि दुनिया में कितना बदलाव हो रहा है। चाहे अमेरिका हो और चाहे कोई अन्य देश हो, उनमें भी परिवर्तन हो रहा है। दुनिया में परिवर्तन की यह लहर अब आई है मगर समाजवादी पार्टी शुरू से ही परिवर्तन की राजनीति करती रही है।’’ 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस