लाइव न्यूज़ :

कोरोना-पीड़ित गरीबों, कमजोर वर्गों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र स्वयं वहन करे : मायावती

By भाषा | Updated: May 3, 2021 10:40 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मई बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केन्द्र सरकार से यह माँग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों व कमजोर वर्गों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र स्वयं वहन करे तथा इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगवाए।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा '' देश में अति-भीषण व दर्दनाक रूप धारण करते कोरोना प्रकोप के कारण सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, केन्द्र सरकार से यह माँग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों व कमजोर वर्गों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र स्वयं वहन करे तथा इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगवाए।''

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि '' साथ ही, बीएसपी का यह भी कहना है कि यदि केन्द्र की सरकार इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने ग़ैर-जरूरी खर्च में कटौती की पहल करके इस जिम्मेवारी को खुद ही जरूर उठानी चाहिये।''

मायावती ने कहा कि ''इतना ही नहीं, बल्कि यदि इस मामले में दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर व आगे आकर जो भी पहल करते हैं तो फिर बीएसपी इसका स्वागत करेगी और इसमें हर संभव अपना पूरा सहयोग करेगी। यही समय की जरूरत भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब