लाइव न्यूज़ :

बिहार: ब्रह्मपुत्र मेल के जेनरेटर यान में लगी याग, बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बची

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2019 15:33 IST

आग से क्षतिग्रस्त हुई बोगी को अलग कर फिलहाल ब्रह्मपुत्र मेल को दशरथपुर से रवाना कर दिया गया. माना जा रहा है कि जेनरेटर बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. हादसे में किसी के घायल या चोट लगने की जानकारी नहीं मिली है.

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन के जेनरेटेर वैन में आग लग जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया और जेनरेटर यान को अलग कर दिया.

डिब्रूगढ से पुरानी दिल्ली जाने वाली 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल बिहार में बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई. आज मुंगेर-जमालपुर-धरहरा रेलखंड के सरोबाग हॉल्ट के पास ब्रह्मपुत्र मेल के जेनरेटर यान में अचानाक आग लग गई. ट्रेन के जेनरेटेर वैन में आग लग जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 10.45 के आसपास सरोबग हॉल्ट और दशरथपुर के बीच घटी. ब्रह्मपुत्र मेल डिब्रूगढ से पुरानी दिल्ली जा रही थी. इस ट्रेन जैसे ही जमालपुर रेलवे स्टेशन से खुल सारोबाग हॉल्ट के पास पहुंची जेनरेटर यान में एका-एक धुंआ निकलने लाग. ट्रेन से धुंआ निकलता देख तत्काल गार्ड ने ट्रेन को रुकवाया और जेनरेटर यान को अलग कर दिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त ट्रेन की स्पीड कम थी नहीं तो बडा हादसा हो सकता था. आग लगने के कारण रूट पर गाडियों का परिचालन बाधित है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे रेल महकमे में अफरातफरी मच गई. आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

आग से क्षतिग्रस्त हुई बोगी को अलग कर फिलहाल ब्रह्मपुत्र मेल को दशरथपुर से रवाना कर दिया गया. माना जा रहा है कि जेनरेटर बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. हादसे में किसी के घायल या चोट लगने की जानकारी नहीं मिली है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर