लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधित कानून से देश की साख पर कोई असर नहीं होगा: हरदीप सिंह पुरी

By भाषा | Updated: December 28, 2019 05:56 IST

पुरी ने कहा कि नये नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग झूठी कहानी के पीछे दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून का यह कत्तई मतलब नहीं है कि इन देशों से आने वाले सताये गए मुसलमान नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी ने कहा कि नये नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग झूठी कहानी के पीछे दौड़ रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून का यह कत्तई मतलब नहीं है कि इन देशों से आने वाले सताये गए मुसलमान नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून से देश की धर्मनिरपेक्ष साख पर कोई असर नहीं होगा और विपक्षी दलों पर इस नये कानून के बारे में गलत जानकारी फैलाने का अरोप लगाया।

पुरी ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दल संशोधित कानून का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें गलत जानकारी का प्रसार, भारत के हितों का विरोध करने वाली ताकतों को एकत्र करना और हिंसा भड़काना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून न तो किसी भारतीय नागरिक के अधिकारों को धर्म, पंथ, संप्रदाय, या जाति के आधार पर चुनौती देता है और न ही उसमें रद्दोबदल करता है। यह कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों को खतरा है।’’

पुरी ने कहा कि नये नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग झूठी कहानी के पीछे दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून का यह कत्तई मतलब नहीं है कि इन देशों से आने वाले सताये गए मुसलमान नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इन देशों के लगभग 600 मुस्लिमों को देश की नागरिकता दी है।’’ बाद में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को इसके लिए शर्म आनी चाहिए। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया