लाइव न्यूज़ :

ठाणे-वसई-विरार नगर निगम चुनाव 2026ः एआईएमआईएम ने प्रत्याशी की घोषणा की, 8 उम्मीदवार उतारे, देखिए सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 14:38 IST

Thane-Vasai-Virar Municipal Corporation Elections 2026: ठाणे शहर के मुंब्रा क्षेत्र से पांच और वसई-विरार क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देThane-Vasai-Virar Municipal Corporation Elections 2026: सूची में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर शामिल हैं, जिनमें दो चिकित्सक भी हैं।Thane-Vasai-Virar Municipal Corporation Elections 2026: एआईएमआईएम के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ेंगे।Thane-Vasai-Virar Municipal Corporation Elections 2026: भिवंडी-निजामपुर चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन पर चर्चा अंतिम चरण में है।

Thane: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) ने ठाणे और वसई-विरार नगर निगमों के आगामी चुनावों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने बताया कि फिलहाल ठाणे शहर के मुंब्रा क्षेत्र से पांच और वसई-विरार क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सूची में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर शामिल हैं, जिनमें दो चिकित्सक भी हैं। ये एआईएमआईएम के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ेंगे।’’ जलील ने कहा कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार उतारना चाहती है जिनका स्थानीय जुड़ाव हो और जिनके पास सार्वजनिक सेवा का अनुभव हो। उन्होंने बताया कि भिवंडी-निजामपुर चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन पर चर्चा अंतिम चरण में है।

जलील ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकायों में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति के तहत एआईएमआईएम तलोजा में भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। ठाणे, वसई-विरार और भिवंडी-निजामपुर नगर निगमों समेत 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए राकांपा (शप) और राकांपा ने किया गठबंधन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने पुणे महानगरपालिका चुनावों के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ पार्टी के गठबंधन की सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में प्रतिद्वंद्वी गुट के साथ जाना चाहते थे। अजित पवार ने पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका चुनावों के लिए दोनों गुटों के बीच गठबंधन की घोषणा रविवार को की।

रोहित पवार ने कहा, ‘‘राकांपा (शप) के शहर प्रमुख प्रशांत जगताप के पार्टी छोड़ने के बाद, कई कार्यकर्ता कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के पास आए और कहा कि दोनों गुटों को एक साथ आना होगा। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गठबंधन का निर्णय लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन दोनों गुटों के लिए चुनावी जंग को आसान बनाने के लिए किया गया है और फिलहाल पार्टियां पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड के महानगरपालिका चुनाव एक साथ लड़ेंगी। पार्टी के महासचिव ने कहा, ‘‘(शरद) पवार साहब इस फैसले में शामिल नहीं थे। हालांकि, उनका मानना ​​है कि पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं और नगर निगम चुनावों के लिए उनके विचार मायने रखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीट साझा करने का फार्मूला भी तय कर लिया गया है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे तथा मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

टॅग्स :Thane Municipal Corporationअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनAll India Majlis-e-Ittehadul Muslimeenबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBMC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो