लाइव न्यूज़ :

ठाकरे के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार, विधानसभा सत्र में शामिल होंगे: शिवसेना सांसद ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का हालचाल जाना, जो सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

शिवसेना नेता विनायक राउत ने प्रधानमंत्री को बताया कि 61 वर्षीय ठाकरे की सेहत में अच्छा सुधार है और वह महाराष्ट्र विधानसभा के इन दिनों चल रहे सत्र में शामिल होंगे।

मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ, सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की परंपरागत बैठक के दौरान शिवसेना सांसदों से ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बैठक के लिए लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में प्रधानमंत्री के अलावा वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद थे। ठाकरे ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। वह सत्र की पूर्व संध्या पर विधायकों के लिए प्रथागत चाय पार्टी में भी डिजिटल तरीके से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हाल ही में विधान भवन गए थे। वह तब सर्जरी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे अपने आधिकारिक आवास वर्षा से काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम