लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में एक कश्मीरी शख्स को घर से खींच कर ले गए आतंकवादी, फिर दी दर्दनाक मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 13, 2018 09:27 IST

पुलिस का मानना है कि इस घटना में हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन के स्थानीय आतंकवादियों जहूर ठोकर और शौकत डार का हाथ है।

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को उसके घर से अगवा कर, उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कल रात पुलवामा के मुर्रान इलाके में आतंकवादियों ने गुलजार अहमद भट को उनके घर से अगवा कर लिया।'  अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में भट का गोली से छलनी शव बरामद किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इस घटना में हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन के स्थानीय आतंकवादियों जहूर ठोकर और शौकत डार का हाथ है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बटमालू में रविवार ( 12 अगस्त)   तड़के शुरू हुई इस मुठभेड़ में एक एसओजी जवान शहीद हो गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और दो सीआरपीएफ के जवान घायल  हो गए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद्य ने ट्विटर किया था 'आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर श्रीनगर के बटमालू में एक अभियान शुरू किया गया, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया। इसमें एसओजी का एक कर्मी शहीद हो गया और जेकेपी का एक तथा सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।'

राज्य पुलिस प्रमुख ने इस पर अन्य कोई जानकारी नहीं दी है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बटमालू के दियारवानी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।  उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि एहतियाती तौर पर शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

(भाषा इनपुट)हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब