लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने शोपियां से एक जवान को किया अगवा

By भारती द्विवेदी | Updated: July 6, 2018 00:37 IST

सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और अगवा करने वालों का पता लगाकर पुलिसकर्मी को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार (5 जुलाई)  की देर रात कांस्टेबल जावेद अहमद डार को अगवा कर लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जावेद को आंतकियों ने शोपियां के मेडिकल शॉप से अगवा किया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जावेद अहमद को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने वेहिल स्थित उसके घर से अगवा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और अगवा करने वालों का पता लगाकर पुलिसकर्मी को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर: AK-47 के साथ स्पेशल पुलिस अफसर लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

औरंगजेब का पार्थिव शरीर परिवार को सुपुर्द, पिता से सैन्य अफसर ने कहा- हमारी पलटन का हर जवान है औरंगजेब

औरंगजेब के पिता ने बेटे की शहादत पर बयां किया दर्द- कहा- दुश्मनों को मारिए या खुद मर जाइए

पिछले महीने की 14 तारीख को आंतकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलमावा से भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय रायफल के जवान औरंगजेब का अपहरण किया था। फिर उसकी हत्या कर दी थी। आंतकियों ने औरंगजेब को उस वक्त किडनैप किया, जब ईद की छुट्टी ले अपने घर जा रहे थे। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने औरंगजेब के आखिरी पलों का वीडियो भी जारी किया था। जिसमें आतंकी औरंगजेब को एक पेड़ से बंधक बना कर पूछताछ कर रहे थे। सबसे पहले आतंकियों ने जवान से उसका नाम और पता पूछा। औरंगजेब ने अपना नाम और पता जैसे ही बताया आतंकियों ने कहा तुम्हारी ड्यूटी कहां है और तुम शुक्ला के साथ रहते हो न? 

इसके बाद औरंगजेब ने बिना किसी डर के जवाब दिया शादीपोरा, पुलवामा में मेरी ड्यूटी है और हां मेजर रोहित शुक्ला के साथ रहता हूं। आतंकियों ने इसके बाद पूछा कि तुम क्या ड्यूटी करते हो? औरंगजेब ने बताया कि पोस्ट पर सिपाही हूं। आतंकियों ने पूछा कि तुम शुक्ला के गार्ड भी हो? इसके बाद औरंगजेब ने हां में जवाब दिया। आतंकियों ने कहा कि उसके साथ हर ऑपरेशन में तुम जाते हो न? औरंगजेब ने कहा कि हां जाता हूं। आतंकियों ने पूछा कि मुहम्मद भाई, वसीम और तल्हा का एनकाउंटर तुमने ही किया था न? जवान ने बिना डरे कहा हां मैंने ही किया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए