लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादी ने उप निरीक्षक की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 सितंबर श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक आतंकवादी ने बेहद करीब से गोली मार कर एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह के यह कहने के बावजूद कि हमलावर की पहचान कर ली गयी है और जल्दी ही उसे न्याय की जद में लाया जाएगा। इस घटना को लेकर लोग बहुत गुस्से में हैं।

कुपवाड़ा जिले के रहने वाले प्रोबेशनरी उप-निरीक्षक अरशद अहमद एक आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले कर गए थे, वहां से लौटते हुए रास्ते में उन्हें गोली मारी गयी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में आतंकवादी पुलिसकर्मी को पीछे से बेहद करीब से कम से कम दो गोलियां मारते और वहां से भागते हुए दिख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उप-निरीक्षक को सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना अपराह्न करीब 1:35 बजे की है।

दिवंगत पुलिसकर्मी को जिला पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई जिसमें सामान्य प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित थे। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख सहित सभी ने दिवंगत पुलिसकर्मी को पुष्पांजलि अर्पित की।

पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि हत्याकांड में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गयी है और जल्दी ही उन्हें न्याय की जद में लाया जाएगा।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि युवा अधिकारी की हत्या बहुत दुखद है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘हमने सेवा की शुरुआत में ही एक युवा साहसी अधिकारी को खो दिया। वह अभी पुलिसिंग सीख रहा था। उसे एक आरोपी को अस्पताल ले जाने की ड्यूटी दी गई थी और वहां से लौटते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उसकी मौत हो गई। हमारे लिए यह बड़ा नुकसान है और हमारी संवेदनाएं उसके परिवार के साथ हैं।’’

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हत्याकांड की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘यह मानवता और शांति के दुश्मनों का काम है। उसका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, आतंकवादियों को सजा दी जाएगी। हमारी संवेदनाएं शहीद के परिवार के साथ हैं।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने भी घटना की निंदा की है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी घटना की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब