लाइव न्यूज़ :

सेना के कैंप पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में सेना की गोली से स्‍थानीय महिला की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2018 22:47 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलवामा के शादीमार्ग इलाके में सेना के शिविर पर यूबीजीएल हमले के बाद फायरिंग की गई।’’ 

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के शिविर पर आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलवामा के शादीमार्ग इलाके में सेना के शिविर पर यूबीजीएल हमले के बाद फायरिंग की गई।’’ 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हुई संक्षिप्त गोलीबारी में फिरदौस नाम की एक महिला घायल हो गई। 

उन्होंने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार की रात आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के जिले में पुलवामा-लस्सीपुरा रोड पर आईईडी विस्फोट किया।

जबकि जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बारामूला-श्रीनगर राजमार्ग पर कुछ आतंकवादियों के यात्रा करने के संबंध में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर बाबा तेंग पत्तन में एक नाका स्थापित किया गया।उन्होंने बताया कि एक गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया लेकिन अंदर बैठे आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका।प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक जफर मेहदी और दो अन्य पुलिसकर्मी शब्बीर अहमद तथा आशिक हुसैन इस हमले में घायल हो गए।उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग रहे आतंकवादियों का पीछा किया और उनमें से एक को पकड़ लिया। उसकी पहचान पुलवामा जिले के फैजान मजीद भट्ट के रूप में हुयी है। उसका साथी शौकत अहमद भट्ट भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने बताया कि दोनों हाल ही में तहरीक-उल-मुजाहिदीन में शामिल हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं