लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आजादी के जश्न में खलल, शिवमोग्गा में वीर सावरकर के पोस्टर को लेकर तनाव, लगा कर्फ्यू

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2022 17:42 IST

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, टीपू सुल्तान के अनुयायियों के एक समूह ने शहर के अमीर अहमद सर्कल में टीपू सुल्तान के बैनर लगाने के लिए वीडी सावरकर के बैनर हटाने की कोशिश के बाद सीआरपीसी की धारा 144 लागू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवमोग्गा जिले के कुछ हिस्सों में धारा 144 को लागू कर दी गई हैअमीर अहमद सर्कल में वीर सावरकर का पोस्टर लगाए जाने के बाद हुआ तनाव वीर सावरकर का पोस्टर हटाकर लगाया गया था टीपू सुल्तान का पोस्टर

बेंगलुरु: कर्नाटक के शिवमोग्गा में स्वतंत्रता दिवस पर अमीर अहमद सर्कल में वीर सावरकर का पोस्टर लगाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कुछ टीपू सुल्तान के अनुयायियों ने हिंदू समर्थक समूहों द्वारा लगाए गए पोस्टर का विरोध किया। हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा सावरकर फ्लेक्स को हटाने के प्रयासों के विरोध के बाद कर्नाटक पुलिस ने शिवमोग्गा जिले के कुछ हिस्सों में धारा 144 को लागू कर दी गई है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, टीपू सुल्तान के अनुयायियों के एक समूह ने शहर के अमीर अहमद सर्कल में टीपू सुल्तान के बैनर लगाने के लिए वीडी सावरकर के बैनर हटाने की कोशिश के बाद सीआरपीसी की धारा 144 लागू को लागू कर दिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज का प्रयोग किया है।

इसी तरह की एक घटना मंगलुरु में सुरथकल जंक्शन पर देखने को मिली, जहां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद सावरकर के पोस्टर को हटाया गया।

एसडीपीआई के एक स्थानीय नेता ने कहा कि इस मुद्दे को पुलिस के संज्ञान में लाया गया क्योंकि सूरथकल सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि एसडीपीआई सावरकर के नाम पर सर्कल के नामकरण के खिलाफ है।

टॅग्स :कर्नाटकस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील