लाइव न्यूज़ :

मप्र के दो और स्थानों पर अस्थायी जेल तैयार, बिना मास्क घूमते लोगों को रखा जाएगा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:57 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो अप्रैल सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा बिना मास्क घूमने की प्रवृत्ति पर नकेल कसने के लिए राज्य के दो और स्थानों पर शुक्रवार से अस्थायी जेल की व्यवस्था शुरू की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल खरगोन के दो स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि अस्थायी जेलें खरगोन की एक धर्मशाला और महेश्वर के एक सरकारी विद्यालय में बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इन जेलों में उन लोगों को करीब छह घंटे तक कैद रखा जा रहा है जो बगैर मास्क लगाए सार्वजनिक स्थलों पर घूमते पकड़े जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंदौर में अस्थायी जेल की व्यवस्था पहले ही शुरू की जा चुकी है।

इंदौर के केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने शुक्रवार शाम बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग इलाकों से 130 से ज्यादा लोगों को एहतियातन गिरफ्तार करके अस्थायी जेल लाया गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक प्रशासन के आदेश पर स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक समुदाय के गेस्ट हाउस को अस्थायी जेल बनाया गया है।

भांगरे ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहने बगैर घूमने वाले लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार करके अस्थायी जेल भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया