लाइव न्यूज़ :

अस्थायी विकलांगता पीडब्ल्यूडी कानून के तहत आरक्षण के लिए अयोग्यता नहीं: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि अस्थायी विकलांगता दिव्यांगजन अधिकार कानून 2016 के तहत आरक्षण का लाभ उठाने के लिए एक अयोग्यता नहीं है। अदालत ने एक उम्मीदवार के दाखिले को रद्द करने के फैसले को खारिज कर दिया जो दृष्टिहीनता से पीड़ित है, लेकिन उसमें सुधार की संभावना है।

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में दाखिले का अनुरोध करने वाले एक उम्मीदवार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दिव्यांगजन अधिकार (पीडब्ल्यूडी) कानून दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लाभ के लिए सामाजिक कानून है और इसमें प्रथमदृष्टया अस्थायी और स्थायी दिव्यांगता में भेद नहीं है।

न्यायमूर्ति ने कहा कि दाखिला प्राधिकार का निर्णय एक ‘‘अनुचित प्रतिबंधात्मक व्याख्या’’ है जो कानून के उद्देश्य के अनुरूप नहीं है।

अदालत ने 29 नवंबर को पारित अपने आदेश में कहा ‘‘यह ध्यान दिया जा सकता है कि (पीडब्ल्यूडी) कानून में ‘पीडब्ल्यूडी’, ‘पीडब्ल्यूबीडी’ (बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति) और ‘निर्दिष्ट अक्षमता’ की परिभाषा अस्थायी और स्थायी दिव्यांगता के बीच अंतर नहीं करती है।

वर्तमान मामले में ‘केराटोकोनस’ (दृष्टिहीनता) से पीड़ित याचिकाकर्ता, ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर पीडब्ल्यूडी श्रेणी में दाखिले के लिए आवेदन किया था, जिसमें दर्ज किया गया था कि उसकी दोनों आंखों से संबंधित 40 प्रतिशत अस्थायी दिव्यांगता है। प्रमाण पत्र में कहा गया कि याचिकाकर्ता की स्थिति में ‘‘सुधार की संभावना’’ है। इस वजह से उसकी उम्मीदवारी को अंततः खारिज कर दिया गया था।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ‘‘निर्विवाद रूप से एक पीडब्ल्यूबीडी’’ है और ‘‘कानून की अनुसूची भी निर्दिष्ट अक्षमताओं की गणना करते समय, दृष्टिहीनता के संदर्भ में स्थायी और अस्थायी के बीच भेद नहीं करती है।

अपने फैसले का बचाव करते हुए संस्थान ने दलील दी थी कि कानून के तहत निर्दिष्ट दिव्यांगता की सीमा का आकलन करने के लिए दिशा-निर्देशों के खंड 19.2 के लिए प्रमाणित होने को लेकर विकलांगता का स्थायी होना आवश्यक है और चूंकि याचिकाकर्ता की स्थिति में सुधार होने की संभावना है इसलिए वह आरक्षण के लाभ के हकदार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह