रात में बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा

By भाषा | Published: June 11, 2021 11:00 AM2021-06-11T11:00:42+5:302021-06-11T11:00:42+5:30

Temperature dropped in Delhi due to rain at night | रात में बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा

रात में बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय राजधानी में देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम तापमान है।

दिल्ली में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई और आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 72 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperature dropped in Delhi due to rain at night

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे